फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   policemen will equipped with modern artillery

आधुनिक असलहों से लैस होंगे पुलिसकर्मी

Tue, 16 Dec 2014 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 16 Dec 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
policemen will equipped with modern artillery
जनपद के बीस थानों के पुलिसकर्मी आधुनिक असलहों से लैस होंगे। 60 इंसास राइफलें थानों पर भेजने की कवायद तेज हो गई है। पुलिस लाइन के शस्त्रागार में उपलब्ध असलहों की सूची एएसपी ने तलब की है। प्रदेश में हो रही आपराधिक घटनाओं और मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों के घायल होने के मामलों को शासन ने गंभीरता से लिया है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को आधुनिक असलहों से लैस होने की कवायद भी तेज कर दी गई।
विज्ञापन


आला अधिकारियों की संस्तुति के बाद विभाग से 60 इंसास राइफलें पुलिसकर्मियों के लिए भेजी गई। नवागत पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने शस्त्रागार में उपलब्ध असलहों की जानकारी ली। एसपी के आदेश पर उपलब्ध राइफलों को थानों में भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर कोतवाल बलिराम मिश्र पांच इंसास राइफलें ले गए। कोतवाली को अधिक जबकि अन्य थानों के खाते में कम राइफलें आई हैं। आधुनिक असलहों के साथ पुलिसकर्मी रात्रि में भ्रमण करने के साथ ही अपने थानेदारों के साथ निकलेंगे ताकि अपराधियों से मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी मुंहतोड़ जवाब दे सके। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बृजेश मिश्र ने इन राइफलों को थानों पर भेजने के साथ ही शस्त्रागार में उपलब्ध असलहों, लाठी, डंडों के साथ ही आंसू गैस की बंदूकों की सूची तलब की है। उन्होंने बताया कि सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने हिस्से की राइफलें आकर शस्त्रागार से प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


शासन से भेजी गई नई बाइकें चीता मोबाइल के बेड़े में शामिल हो गई हैं। इस बार अपाची बाइक के साथ ही हल्की बाइकें भी सिपाहियों को उपलब्ध कराई गई हैं। चूंकि पुरानी बाइकें खराब होने के बाद सिपाही अपनी बाइकों से सरकारी काम कर रहे थे। पुलिस लाइन में बाइकें उपलब्ध होने के बाद कोतवाली पुलिस ने सबसे पहले हल्की और भारी बाइकें अपने चौकी के नाम से एलाट कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed