{"_id":"57e577724f1c1bc32ca8250e","slug":"police-raid-on-fraud-accused-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज की तलाश में छापा, हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज की तलाश में छापा, हुआ फरार
प्रतापगढ़
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी की तलाश में अमेठी पुलिस ने लालगंज में दबिश दी। हालांकि वह फरार होने मेें सफल हो गया। उसके बेटे व एक नजदीकी को पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर गई है। जालसाज पर दर्जनों युवकाें से रकम ऐंठने की बात सामने आई है।
अमेठी के संग्रामपुर के केशवपुर बड़गांव का अशोक कुमार पांडेय लालगंज कस्बे के बैंक आफ बड़ौदा के समीप करीब एक माह से किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहता है। उस पर आरोप है कि सेना में भर्ती कराने के नाम पर उसने अमेठी, सुलतानपुर व फैजाबाद के दर्जनों बेरोजगारों से लाखों रूपए ले लिए। नौकरी नहीं मिलने पर युवक पैसा वापस मांगने लगे तो वहि अपने परिजनों के साथ यहां आकर रहने लगा था। उसके अमेठी से नदारद हो जाने पर युवकों ने जालसाजी व ठगी का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस से शिकायत की। इसको लेकर शुक्रवार की सुबह संग्रामपुर अमेठी की पुलिस लालगंज पहुंची और उसके मकान पर छापा मार दिया। लेकिन आरोपी फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसके बेटे व एक करीबी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। संग्रामपुर एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं।