{"_id":"58d01ce34f1c1b2f4a1a2477","slug":"police-raid-captured-duplicate-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के घर बन रही थी नकली शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार के घर बन रही थी नकली शराब
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐमापुर बिंधन में स्वॉट टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करके शराब व्यवसायी के घर से ही अवैध देशी शराब की 121 पेटियां बरामद कीं। यहां शराब केमिकल ओपी के माध्यम से बनाई जाती थी। इसके चलते मौके से तीन ड्रम केमिकल ओपी बरामद हुआ। इस दौरान आठ लोग पकड़े गए थे। पुलिस ने रात में ही सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सुबह चालान कर दिया।
स्वॉट टीम प्रभारी अमित पांडेय, मनगढ़ चौकी इंचार्ज डीडी सिंह और एसओ महेशगंज अखिलेश कुमार अंजनी रविवार रात पुलिया पर साथ खड़े थे। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि ऐमापुर बिंधन में शराब कारोबारी के घर अवैध शराब तैयार की जा रही है। इस पर टीम ने एक साथ छापेमारी करके महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐमापुर बिंधन में देशी शराब के ठेकेदार सुरेश सिंह के घर की बाउंड्री के एक कमरे से 121 पेटी शराब, तीन ड्रम ओपी केमिकल, भारी मात्रा में रैपर, खाली स्टिकर और मौके से शराब बनाते हुए आठ लोगो को पकड़ लिया। इसमें सुरेश सिंह पुत्र बेनी माधव, अजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह, बड़ेलाल पुत्र मेवालाल और बृजेश सिंह पुत्र राजेश सिंह सभी निवासी ऐमापुर बिंधन, लवकुश पाल पुत्र सुंदरलाल, अरविंद पाल उफ़ॱर बबलू पुत्र हरिलाल पाल, अमित पुत्र छेदीलाल निवासी सराय सैदखां थाना हथिगवां के साथ प्रियांशु उफ़ॱर ऋषि जायसवाल निवासी भरतपुर थाना संग्रामगढ़ शामिल हैं। रात में ही महेशगंज थाने में स्वाट टीम प्रभारी अमित पांडेय की तहरीर पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सुबह सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानपुत्र और कोटेदार भी हैं शामिल ः कुंडा। ऐमापुर बिंधन में पकड़ी गई शराब फैक्ट्री का संचालन करने में प्रधान पुत्र और कोटेदार भी शामिल हैं। यह सभी रात में रंगेहाथ पकड़े गए। दरअसल पुलिस की दबिश कुछ इस तरह से हुई कि खुद पुलिस को भी मालूम नहीं हो सका कि वह क्या करने जा रही है। इसके चलते गांव के कोटेदार बड़ेलाल और ऐमापुर की प्रधान के पुत्र बृजेश भी इसमें पकड़े गए। इन सभी से सुबह पहुुंचे एसपी रोहित पी कनय ने पूछताछ की।