फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police lodge the finr in case dowry

विवाहिता को जलाकर मारने में पति समेत छह पर मुकदमा

Sat, 05 Nov 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sat, 05 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
police lodge the finr in case dowry
पर‌िजनों के बयान लेती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
अंतू इलाके के गौराडांड गांव में विवाहिता की जलाकर हत्या करने वाले पति, सास, ससुर ननद सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर मायके पक्ष के लोगों ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अपने पैतृक गांव पीठापुर में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


अमेठी जिले के पीठापुर गांव निवासी राजेंद्र उपाध्याय ने अपनी बेटी प्रीती (20) की शादी नौ माह पूर्व अंतू इलाके के गौराडांड गांव निवासी विशाल उपाध्याय के साथ की थी। संदिग्ध दशा में जली विवाहिता का शुक्रवार की शाम मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को होते ही जिला अस्पताल पहुंच के लिए निकल पड़े। मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचते इससे पहले प्रीती की मौत हो गई। राम अभिलाख उपाध्याय की तहरीर पर अंतू पुलिस ने पति विशाल उपाध्याय, ससुर परमानंद, सास आशा देवी, नंद रूपा और दो देवरों के खिलाफ अंतू थाने में मुकदमा दर्ज किया है। इधर विवाहिता के परिजनों के  मुकदमा दर्ज कराते ही पति और परिजन अस्पताल से शव छोड़कर फरार हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव लेकर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed