{"_id":"588642f34f1c1bbc7ecf42ce","slug":"police-found-the-five-lakh-during-the-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा में चेकिंग के दौरान मिले पांच लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडा में चेकिंग के दौरान मिले पांच लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान व्यापारी के पास से पांच लाख रुपये मिले। पुलिस रुपये को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। निगरानी करने वाली मजिस्ट्रेट की टीम भी छानबीन कर रुपये की हकीकत खंगाल रही है। इससे कुंडा के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
कुंडा कोतवाली के कबरियागंज निवासी राजेंद्र केसरवानी की कस्बे में लोहे का कारोबार करते हैं। सोमवार की शाम वह अपने नौकर शोभनाभ पांडेय के साथ कार से मार्केट में उधारी वसूलने के बाद दुकान लौट रहे थे। देर रात कुंडा पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने व्यापारी राजेंद्र के वाहन की तलाशी ली तो पास में पांच लाख रुपये मिला। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। व्यापारी तगादा कर लौटने की बात बताता रहा लेकिन कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके चलते कुंडा कोतवाल ने मामले की जानकारी फ्लाइंट स्क्वायड टीम को दी।
निगरानी के लिए लगी टीम मौके पर पहुंची और व्यापारी से पूछताछ के बाद रुपये की हकीकत खंगालती रही। कुंडा कोतवाल ने बताया कि रुपये की छानबीन चल रही है। टीम के लोगों को आगे का निर्णय लेना है। अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। पुलिसिया कार्रवाई से उधर से गुजरने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस की चेकिंग के चलते कई लोग रास्ता तक बदल देते रहे।