फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police found dead body

फांसी पर लटकता मिला युवक का शव, सनसनी

Thu, 23 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रानीगंज कैथौला बाजार में गुरुवार को एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा रही कि युवक की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया गया। मृतक का मुंह और सिर तौलिया से ढका था। जबकि उसके पैर जमीन पर टिके थे। ऐसे में हत्या की आशंका को और बल मिल रहा है।

रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली के दुलीचंद का पुरवा निवासी छोटेलाल गुप्ता का पुत्र रवि (21) अपनी ननिहाल लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला बाजार में रहता था। रवि के मां-बाप उसे छोड़कर किसी रिश्तेदार के यहां रहने चले गए तो वह अपनी पैतृक जमीन बेचकर ननिहाल में घर बना कर रहने लगा। गुरुवार को वह काफी देर तक घर से बाहर नहीं दिखा तो लोग उसकी तलाश करने लगे। घर के भीतर झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर छानबीन के लिए पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो रवि का पैर जमीन पर टिका मिला। फांसी के लिए जिस रस्सी का प्रयोग किया गया था, उसका कमजोर होना भी आत्महत्या पर सवाल खड़े कर रहा था। ऊपर से मृतक का सिर व मुंह तौलिया से ढका था। यह देखकर लोग कयास लगा रहे थे कि उसकी हत्या कर शव लटका दिया गया है। दरवाजा भले ही भीतर से बंद मिला, लेकिन घर के पिछले हिस्से में लिंटर नहीं पड़ा होने से कोई भी कूद कर बाहर जा             सकता है।
विज्ञापन


 बताया जाता है कि मृतक की मां मानसिक रू प से कमजोर है और पिता भी काफी दिनों से बाहर रहते हैं। लोगों में इस बात की चर्चा है कि उसका घर व संपत्ति हड़पने के लिए किसी करीबी ने हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने भी घटना को संदिग्ध मानकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि मृतक के पिता ने अभी युवक के आत्महत्या करने की तहरीर दी है। लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद ही साफ हो सकेगा कि युवक की हत्या हुई है या उसने खुद ही फांसी लगाकर             जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed