{"_id":"57d5a74a4f1c1ba90a3195c1","slug":"police-file-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर की कॉपी मिली तो खत्म किया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफआईआर की कॉपी मिली तो खत्म किया धरना
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल नेताओं की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता विनोद दुबे समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर की कापी मिलते ही अनुप्रिया समर्थकों ने साढ़े पांच घंटे बाद धरना समाप्त कर राजमार्ग खाली किया। अफसरों को चेताया कि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न हुई तो वे आंदोलन करने का बाध्य होंगे। पूरे समय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी वहीं अपनी गाड़ी में बैठी रहीं।
पुलिस ने सपा नेता विनोद दुबे, दीपक, सौरभ सिंह, सूरज सिंह, बच्चा दुबे, वीरेंद्र मिश्र, मुन्ना तिवारी और अशोक यादव के खिलाफ नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रात आठ बजे विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। एफआईआर की कापी मिलने के बाद अद समर्थक नारेबाजी करने लगे। साढ़े पांच घंटे बाद जाकर केंद्रीय राज्यमंत्री की मौजूदगी में समर्थकों ने राजमार्ग खाली किया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।