{"_id":"5b917917867a557ec074ab9c","slug":"police-caught-the-murderer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा
pratapgarh
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने अमेठी से धर दबोचा। जबकि जानलेवा हमले के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान भी एक युवत को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर कोतवाली के सई नदी के तट पर पिछले साल एक एक नरकंकाल मिला था। जिसकी पहचान परिवार के लोगों ने की थी। इस मामले में उसकी रिश्तेदार महिला को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
इस हत्याकांड में फरार चल रहे ढाई हजार के इनामी लाल मोहम्मद पुत्र हबीब निवासी पूरे खटहा निगोहा थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी को नगर कोतवाल ने अमेठी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी ने बताया कि स्टेशन रोड पर कई माह पूर्व फायरिंग कर युवक पर जानलेवा हमले करने के आरोपी रिजवान पुत्र सलीमउद्दीन निवासी दहिलामऊ नगर कोतवाली को चेकिंग के दौरान पांडेय का पुरवा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल बरामद हुई। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने गायघाट रोड से मोहम्मद सलमान पुत्र मकबूल निवासी दहिलामऊ को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मानधाता पुलिस ने हरखपुर नहर पुलिया के पास से मेराज पुत्र गयास निवासी मानधाता को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और गांजा बरामद हुआ। उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई।