{"_id":"596fad1c4f1c1bd30a8b4686","slug":"police-case-on-33-acused","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव करने के मामले में 33 पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर पथराव करने के मामले में 33 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्मा नगर चौराहे पर मंगलवार शाम हादसे में युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों द्वारा हाईवे पर जाम लगाने और पुलिस पर पथराव के मामले में पुलिस ने आठ नामजद व 25 अज्ञात समेत 33 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। उन पर हत्या का प्रयास, बलवा, हाईवे जाम करने समेत दर्जनभर से अधिक संगीन धाराएं लगाई गईं हैं। पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। पुलिस आरोपियाें को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।
लालगंज कोतवाली के सराय भागमानी सोरठा निवासा अशोक कुमार वर्मा की मंगलवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर आक्रोशित परिजनों ने वर्मा नगर चौराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। सूचना पर लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही जाम लगाए आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। पथराव में एसएसआई समेत सिपाही व होमगार्ड घायल हो गए। पुलिस टीम ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे एसडीएम ने किसी तरह जाम समाप्त कराया।
देर शाम पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बुधवार को लालगंज कोतवाली के एसएसआई संतोष कुमार दुबे ने क्षेत्र के सराय भागमानी सोरठा के कमलेश पटेल, रामकिसुन सरोज, कटरा बलीपुर के रामलल्लन वर्मा, बसंतलाल वर्मा, देवापुर चौखड़ के भुलई वर्मा, विश्वनाथ वर्मा, शिवबहादुर उपाध्याय, रामप्रताप वर्मा समेत 33 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या के प्रयास, बलवा, हाईवे जाम, दहशत फैलाने समेत दर्जनभर से अधिक संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। मुकदमा लिखने के बाद पुलिस अब आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। लालगंज कोतवाल ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कानून के दायरे में रहते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली के वर्मा नगर में बोलेरो की चपेट में आने से हुई अशोक की मौत के मामले में चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के पिता रामप्रसाद वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अंतू थाना क्षेत्र के गुलरिहा रसूलपुर निवासी अखिलेंद्र प्रताप सिंह नशे में धुत होकर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। बेकाबू बोलेरो ने साइकिल से जा रहे उसके बेटे का टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यूरो