{"_id":"5884ebfd4f1c1bc77cf004e5","slug":"police-arrested-bdc-member-with-eight-other-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौहानी के बीडीसी समेत आठ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौहानी के बीडीसी समेत आठ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव में पुलिस द्वारा पाबंद किए उन लोगों के लिए नई मुसीबत आ रही है जो नोटिस तामील होने के बाद भी अब तक निजी मुचलका व जमानत नही दाखिल किए। गौहानी गांव के बीडीसी समेत आठ लोगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ग्राम प्रधान अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका पर पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों क ो सीआरपीसी की धारा 107/116 में पाबंद किया है। एसडीएम कोर्ट से ऐसे पाबंद किए गए लोगों को नोटिस भी जारी की गई है।
नोटिस तामील होने के बाद भी निजी मुचलका व जमानत न दाखिल करने पर कोर्ट द्वारा वारंट जारी कर दिया गया। पुलिस द्वारा उक्त वारंट के आधार पर सांगीपुर एसओ गौहानी गांव के बीडीसी रामकिशोर व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक गौहानी का प्रधान पुलिस को देख कर अपनी बाइक छोड़ कर भाग खड़े हुए। इसी प्रकार सरुआ गांव के राम कि शोर समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शांतिभंग की आशंका में पाबंद किए उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है जिनके ऊपर नोटिस की तामील होने के बाद भी कोर्ट में अपना मुचलका या फिर जमानत नही दाखिल कर रहे हैं।