फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poice captures hundred boxes wine

पकड़ी गई सौ पेटी शराब

Wed, 18 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 18 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
poice captures hundred boxes wine
pratapgarh
 विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए लाई गई 100 पेटी शराब आबकारी विभाग ने बरामद कर ली। कार्रवाई के दौरान गांव में हड़कंप मचा रहा। टीम के हाथ एक आरोपी भी लगा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी बच्चा लाल की अगुवाई में बुधवार को टीम के लोगों ने पूरे केशवराय में छापा मारा। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम के लोगों ने चंद्रप्रकाश चौहान पुत्र कमला प्रसाद के घर से शराब बरामद करते हुए उसे धर दबोचा। उसके पास से 4770 शीशी देशी शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। आबकारी अधिकारी बच्चालाल ने बताया कि पकड़े गए चंद्रप्रकाश चौहान ने टीम के कर्रा करने पर बताया कि बरामद शराब चुनाव में खपाने के उद्देश्य से लाई गई थी। शराब के व्यवसाय में संलिप्त लोगों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। बरामद शराब किस नेता के इशारे पर मतदाताओं तक पहुंचाई जाती, इसकी छानबीन की जा रही है। कार्रवाई के दौरान अनिरुद्ध प्रताप सिंह, विवेक सिंह, मुनींद्र सिंह, विजय बहादुर, प्रदीप सिंह, मोहम्मद इरफान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed