फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pickup accident death

पिकअप की टक्कर से दौड़ लगा रहे युवक की मौत

Wed, 10 Oct 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 10 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
pickup accident death
प्रतापगढ़।
सडक़ पर भोर में दौड़ लगा रहे युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के सुआनारी गांव निवासी बृजेश कुमार पटेल (20) पुत्र रामफल पुलिस में भर्ती होने के लिए सडक़ पर हर दिन दौड़ लगाता था। मंगलवार की सुबह वह दौड़ लगाने के लिए इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर निकला था। इस दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ रहे कुछ लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों केा दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इससे उनमें चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम युवक के फूफा की तहरीर पर अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed