फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   person burnt himself

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आग लगाकर दी जान

Fri, 05 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 05 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
person burnt himself
crime
लालगंज में पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे पति को इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। लालगंज पुलिस घटना से अनजान है। लालगंज कोतवाली के अलीपुर बल्दू का पुरवा निवासी गया प्रसाद (45) का गुरुवार दोपहर मोबाइल पर बात करने को लेकर पत्नी से पूछताछ करने लगा। जिसे लेकर पति व पत्नी के बीच तकरार होने लगी। ग्रामीणों की मानें तो विवाद के दौरान पत्नी के संग बच्चों ने मिलकर गया प्रसाद से हाथापाई की। इससे क्षुब्ध होकर गया शिकायत लेकर रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी गया। उसने अपनी तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसके प्रार्थना पत्र को दरकिनार करते हुए टरका दिया।
विज्ञापन


वह शाम को घर लौटा तो पत्नी से फिर विवाद होने लगा। इससे क्षुब्ध गया प्रसाद ने घर के भीतर केरोसिन का डिब्बा निकाला और खुद के ऊपर छिड़कने के बाद आग लगा लिया। आग से वह जलने लगा। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे गया प्रसाद को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर इलाहाबाद जा रहे थे। एसआरएन पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। यह देख परिजन शव लेकर वापस लौट पड़े। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नही है।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से चली गई गया की जान
अलीपुर बल्दू का पुरवा निवासी गया प्रसाद पत्नी से विवाद के बाद शिकायत लेकर रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी पहुंचा। उसने आपबीती पुलिस को सुनाई लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत को हल्के में ले लिया। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने गया प्रसाद की शिकायत को लेकर गंभीरता से लिया होता तो शायद उसकी जान न जाती। पुलिस की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को दूसरों से बात करना नहीं था पसंद
बल्दू का पुरवा निवासी गया प्रसाद शुक्ला की पत्नी अक्सर गांव के लोगों से बातें करते रहती। जो गया प्रसाद को पसंद नही था। कई बार उसे रोका भी , लेकिन वह अपनी आदत में सुधार नहीं कर रही थी। इसे लेकर ही गुरुवार को विवाद शुरू हुआ। जिसके चलते गया को जान देनी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed