{"_id":"a8722c0165bcc35daf8ae1da7a5093fe","slug":"on-the-strength-of-tmnche-student-abducted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर छात्रा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर छात्रा का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़।
विज्ञापन
शहर के निर्मल तिराहे से दो युवकों ने सोमवार की रात तमंचे के बल पर
छात्रा का अपहरण कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट
दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को कानपुर में अपहृत छात्रा बरामद
हो गई। जिसे लेने के लिए परिजनों संग पुलिस रवाना हो गई।
नगर कोतवाली के बलीपुर निवासी हीरामणि पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी नातिन आयुषी सोमवार की शाम सामान लेने के लिए बाजार गई थी। लौटने के दौरान निर्मल तिराहे के करीब टक्करगंज निवासी मोहम्मद सैफ अपने एक साथी के साथ बाइक से खड़ा था। उसने तमंचे के बल पर उसकी नातिन को अगवा कर लिया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगा। शिकायत पर पुलिस ने सैफ समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा। नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि अपहृत छात्रा कानपुर जीआरपी को मिल गई है। उसे लेने के लिए परिजनों संग पुलिसकर्मियों को भेजा जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वे घर छोड़कर भागे हु ए हैं।