फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No one, no one, twice or twice the house

किसी को एक भी नहीं, किसी को दो-दो बार आवास

Tue, 06 Feb 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
No one, no one, twice or twice the house
रामपुर में बने आसरा आवास, इनकी खूबसूरती के पीछे छिपा है गुणवत्ता और मानकों से खिलवाड़ का राज।
अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते आवास आवंटन में जमकर मनमानी की जा रही है। आलम यह है कि चहेतों से मोटी रकम लेकर उन्हीं लाभार्थियों को दोबारा आवास दे दिया गया है, जिन्हें पूर्व में आवास मिल चुका था।
विज्ञापन


सदर विकास खंड के पूरेमाधव सिंह ग्राम पंचायत में आवास आवंटन में व्यापक पैमाने पर अनियमितता की गई है। ग्राम पंचायत अधिकारी ने एक या दो नहीं, बल्कि चार-चार लोगों को दोबारा आवास दे दिया है। एक बार पत्नी और दूसरी बार पति के नाम आवास देकर कर्मचारियों ने अपना बचाव किया है। सोना पत्नी अशोक कुमार को पहली बार आवास देने के बाद दूसरी बार अशोक पुत्र बुधई के नाम दे दिया गया है।
विज्ञापन


नयका पत्नी महावीर के नाम पहली बार और दूसरी बार महावीर पुत्र भैयाराम के नाम आवास दिया गया है। राम प्रसाद पुत्र शंकर और मनीष पुत्र भगेलू के नाम दो-दो आवास दे दिया गया है। गांव के ही लाल प्रताप सिंह ने डीएम को तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed