{"_id":"5862ac414f1c1b7675eebe1d","slug":"nabs-loot-to-petrlol-pump-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर लाइनमैन व पेट्रोल पंप मैनेजर को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर लाइनमैन व पेट्रोल पंप मैनेजर को लूटा
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेामवार रात बढ़नी मोड़ के समीप कार सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर लाइनमैन व उसके साथी से नगदी और मोबाइल छीन लिए। साथ ही बदमाशों ने दोनों को पीटा। इसके बाद सोनपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के मैनेजर से करीब 36 हजार रुपये व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे सुखदेव गांव निवासी राजेश सरोज पुत्र द्वारिका प्रसाद बिजली विभाग में प्राइवेट लाइमैन है। सोमवार रात वह गंभीरा गांव निवासी पवन पुत्र रामराज के मालवाहक से उसके साथ चिलबिला पहुंचा। वहां से ट्रांसफार्मर लादकर उमरा पट्टी जा रहा था। बढ़नी मोड़ के समीप पीछा कर रहे कार सवार चार बदमाशों ने वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। उसके बाद दोनों को बाहर निकालकर पिटाई की। राजेश की जेब से 500 रुपये और मोबाइल निकाल लिए। साथ ही पवन की जेब से भी 1200 रुपये और मोबाइल निकाल लिए। उसके बाद दोनों की आंखों में पट्टी बांधकर कार में बैठाकर जेठवारा की ओर चल दिए।
आगे जाने पर बदमाशों ने जेठवारा-बढ़नी मोड़ के समीप सोनपुर गांव के पास खपरैलन का पुरवा गांव निवासी देवानंद पांडेय पुत्र रमेशचंद्र पांडेय की बाइक ओवरटेक कर रोक लिया। वह दुर्गागंज स्थित पेट्रोल पंप में मैनेजर है। बदमाशों ने उसकी पिटाई कर करीब 36 हजार रुपये व दो मोबाइल छीन लिए। उसके बाद उसे भी कार में बैठा आगे बढ़ गए। सुनसान इलाका देखकर बदमाशों ने तीनों को कार से नीचे उतार दिया और भाग निकले। पीड़ितों ने सूचना स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।