फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   nab shoot to coching manager

कंप्यूटर कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या

Thu, 13 Dec 2018 12:40 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Thu, 13 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
nab shoot to coching manager
प्रतापगढ़
बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने घर के करीब कंप्यूटर कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। शव को कब्जे में लेने के दौरान पुलिस से परिवार के लोगों की तकरार हुई। अस्पताल में हंगामा होने पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव घर ले जाने की जिद पर अड़े लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी।  
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी अतुल शुक्ला (26) पुत्र विपिन शुक्ला ने पट्टी, दीवानगंज और दिलीपपुर में कंप्यूटर कोचिंग इंस्टीट्यूट खोल रखा था। बुधवार को वह बाइक से संस्थान पर गया था। देर शाम दीवानगंज बाजार में शेविंग कराने के बाद वह सोनाही होते हुए बाइक से घर की ओर जा रहा था। जैसे ही मुख्य मार्ग से घर की ओर मुड़ा कि तभी पीछे से अपाची सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने करीब से अतुल की आंख व सिर में गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर सोनाही की ओर भाग निकले। आनन-फानन में परिवार के लोग घायल अतुल को जिला अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। परिजन मृतक का शव घर ले जाने की जिद पर अड़ गए। इसे लेकर उनकी पुलिस से तकरार होने लगी। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा व सीओ सिटी अंजनी राय जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपियों की तलाश में कंधई व पट्टी पुलिस को भेजा। शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस परेशान रही। एएसपी परिवार के लोगों को समझाते रहे, लेकिन हर कोई कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल की शादी की चल रही थी तैयारी
कंप्यूटर कोचिंग संचालक अतुल शुक्ला की फरवरी में शादी तय थी। उसके पिता विपिन मुंबई में रहकर काम-काज करते हैं। दो भाइयों में बड़ा विपिन पढ़ाई में काफी तेज था। उसकी कोचिंग से घर का खर्च भी चलता था। घटना के बाद कन्या पक्ष के लोगों का हाल बेहाल है।

कंधई थानेदार का नहीं उठा फोन
बिबियाकरनपुर में कंप्यूटर कोचिंग संचालक अतुल को गोली मारने की खबर देने के लिए परिवार के साथ ही परिचित कंधई थानाध्यक्ष को फोन करते रहे, लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा। लोगों ने सीओ पट्टी को भी घटना से अवगत कराया। उनका भी मोबाइल कुछ देर बाद लगा।


हत्यारों ने बंद कर रखी थी बाइक की लाइट
कंप्यूटर कोचिंग संचालक अतुल शुक्ला को गोली मारने वाले बदमाशों ने अपनी बाइक की लाइट बंद कर रखी थी। अतुल बाइक लेकर जैसे ही घर की ओर मुड़ा, तभी पीछे से पहुंचे बाइक सवार लोगों ने उसे रोक लिया। अचानक लोगों को दो फायर की आवाज सुनाई पड़ी। जिसे सुनते ही लोग शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। हत्यारोपी बाइक की लाइट बंद किए ही वहां से सोनाही की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed