फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder of bdc member was for the money

लेनदेन और सिलेंडर के विवाद में हुई थी बीडीसी सदस्य की हत्या

Sun, 23 Jun 2019 12:49 AM IST
pratapgarh Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 23 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
murder of bdc member was for the money
पकड़ा गया हत्या का आरारोपी - फोटो : pratapgarh
मानिकपुर इलाके में हुई बीडीसी सदस्य की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि लेनदेन और सिलेंडर को लेकर हुए विवाद में बीडीसी सदस्य की हत्या की गई थी। उधर, पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने एक आरोपी का नाम केस से निकाल दिया है।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के देहगरी जमालपुर गांव निवासी आशुतोष विश्वकर्मा (25) पुत्र कृष्णकांत विश्वकर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य था। 15 जून की सुबह वह पिता से विवाद करके घर से निकला था। शाम को उसका शव बाग में पड़ा मिला था। घटनास्थल पर शराब की बोतलें पड़ी थीं। पत्नी पुष्पा देवी ने ससुर कृष्णकांत, देवर राजेश व गांव के मुन्ना पुत्र बनवारी, अरविंद पुत्र बनवारी पर जमीन के विवाद में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


बाद में मामला दूसरा निकला। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मानिकपुर के पश्चिम का पुरवा निवासी राकेश कुमार यादव पुत्र मोहनलाल, उत्तर का पुरवा निवासी विजय यादव उर्फ महोबे पुत्र भागीरथी यादव व उत्तर का पुरवा निवासी गोरे उर्फ रंजीत यादव पुत्र राममनोहर को गिरफ्तार किया है। उधर, मृतक बीडीसी सदस्य की पत्नी ने एडिशनल एसपी को शिकायती पत्र देकर एक आरोपी का नाम निकालने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना में गांव का पंचम यादव भी शामिल था। घटना के दिन पंचम यादव दिल्ली से आया था। आशुतोष उसे लेने गए थे। इसके बाद इन सबके साथ बैठकर बाग में शराब पी थी। इधर, शनिवार को मानिकपुर पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed