फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   mother throws baby, died

मां-बाप के गुनाहों की सजा भुगत इस दुनिया से विदा हो गई ‘गुड़िया’

Tue, 10 Jan 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
mother throws baby, died
बच्‍चा
 कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं, लेकिन सोमवार रात कुंडा में जो घटना हुई उसने मां की ममता पर भी बदनुमा दाग लगा दिया है। कोई कल्पना भी नहीं सकता कि मां अपने ही कोख से पैदा हुई बेटी को जन्म लेने के कुछ ही देर बाद मरने के लिए हाड़ कंपा देने वाली ठंड में खुले में ले जाकर कुत्तों से नोंचने के लिए छोड़ देगी। बिन ब्याह के मां बनी युवती ने लोकलाज के डर से चंद घंटे की नवजात को अस्पताल से ले जाकर खुले में फेंक दिया। रातभर बच्ची ठंड में कांपती रही। उसे कुत्तों ने नोंचा। सुबह नजर पड़ने पर अस्पताल ले आया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कुंडा सीएचसी में सोमवार की रात इलाके की एक युवती का प्रसव कराया गया। उसके साथ उसकी मां भी थी। बताया गया कि युवती ने अस्पताल के भर्ती रजिस्टर पर पति के तौर पर प्रेमी का नाम लिखवाया था। देर रात प्रसव होने के बाद दोनों नवजात बच्ची के साथ अस्पताल प्रशासन को बताए बगैर चली गईं। यही बच्ची सुबह गांव के बाहर पाई गई। गांव की आशा सीता देवी उसे अस्पातल ले आई। चिकित्सकों ने देखा तो पता चला कि उसे कुत्तों ने जगह-जगह नोंचा था। रातभर खुले में रहने से ठंड से उसकी हालत बेहद गंभीर थी।
विज्ञापन

 चिकित्सकों ने उसे आक्सीजन देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो उसने मामले को तवज्जो नहीं दी। आशा बच्ची को लेकर जिला अस्प्ताल आ रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में बच्ची के प्रसव के समय रजिस्टर में दर्ज युवती के नंबर पर काल की गई तो उसकी मां अस्पताल पहुंची और पूरी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह माफ कर देने की गुहार लगाती रही। अस्पताल के लोग बच्ची को पैदा करने वाली मां की हालत के बारे में पूछने लगे तो बताया कि उसे ब्लीडिंग हो रही है। इस पर उसे लाने की बात कही गई, लेकिन महिला जाने के बाद फिर लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed