{"_id":"58b867674f1c1b8759830d60","slug":"mob-escape-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा से तेज दौड़े और भाग निकले बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा से तेज दौड़े और भाग निकले बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
mp police man
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके श्रीराम तिराहा के पास गुरुवार शाम लूट की कोशिश कर रहे बदमाश मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी को हंफाकर भाग निकले। चौकी प्रभारी एक भी बदमाश को दबोच नहीं सके। वे उनके सामने तमंचा लहराकर भाग निकले। घटना के चलते अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।
श्रीराम तिराहे से जिला अस्पताल के बीच सड़क पर गुरुवार शाम 4 बजे दो पल्सर बाइक से पहुंचे चार बदमाश बैग लेकर गुजर रहे युवक को जबरन बाइक पर बैठाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवकों के पास तमंचा भी था। अभी बदमाश युवक को बाइक पर बैठाने के लिए खींचतान कर ही रहे थे कि तभी तभी मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी वहां पहुंच गए। पुलिस को देख युवक कूदने लगा। इसके चक्कर में पीछे बैठा बदमाश नीचे गिर पड़ा। चौकी इंचार्ज उनकी तरफ पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। नीचे गिरा बदमाश भी तमंचा लहराता हुआ अस्पताल की ओर भागा। कुछ देर उनके पीछे हांफने के बाद चौकी प्रभारी लौट आए। वे एक भी बदमाश को पकड़ नहीं सके। दरोगा के लौटने तक पीड़ित युवक भी जा चुका था।