फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mandhata burglars nine million three houses made ??goods

मानधाता में चोरों ने तीन घरों से नौ लाख का माल उड़ाया

Sat, 28 Mar 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 28 Mar 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
मानधाता। थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। तीसरे दिन भी चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। सरायमुरारसिंह गांव में घुसे चोर तीन घर से करीब नौ लाख के जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिए। चौथे घर में पालतू कुत्ता होने से चोर घटना अंजाम नहीं दे सके। हैरत ये है कि सूचना मिलने के बाद भी पुलिस शुक्रवार शाम तक गांव में नहीं पहुंची।
विज्ञापन


सरायमुरार सिंह गांव में गुरुवार रात चोर एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामकिंकर मिश्र के घर में छत के रास्ते घुस गए। स्टोर रूम का ताला तोड़कर उसमें रखी आलमारी और अटैची खंगाल डाली। 25 हजार नगद सहित करीब सात लाख के आभूषण व कीमती सामान समेट लिए। इसके बाद चोर पड़ोसी संत प्रसाद मिश्र के घर में छत के रास्ते घुसे। उनके घर से भी करीब 35 हजार नगद व करीब डेढ़ लाख के जेवरात समेट ले गए। इसके बाद चोर अशोक कुमार सिंह के घर में घुसे। चोर बक्से का ताला तोड़कर 5 हजार नगद व एक लाख का जेवरात उठा ले गए। इसके बाद चोर महेन्द्र सिंह के घर में घुसने के लिए छत पर चढ़ गए।
विज्ञापन


मगर इसी बीच महेंद्र का पालतू कुत्ता भौंकने लगा। आवाज सुनकर महेन्द्र के परिजनों की नींद खुल गई। लोगों के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े और चोरों की खोजबीन करने लगे लेकिन चोर हाथ नहीं लगे। इस बीच लोगों को तीन घरों में चोरी की जानकारी हुई हड़कंप मच गया। सुबह पीड़ितों ने चोरी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद भी पुलिस गांव में नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना फर्जी है। घटना की सूचना पर पुलिस गई मगर सूचना गलत मिली। अगर चोरी हुई तो पीड़ित तहरीर देने क्याें नहीं आए।  
विजय शंकर, एसओ मानधाता  


देल्हूपुर। बाजार में स्थित जूनियर हाईस्कूल में गुरुवार रात चोर लोहे की खिड़की काटकर घुस गए। रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर, चूल्हा, बाल्टी व रसोई के सामान के साथ जरूरी कागजात उठा ले गए। शुक्रवार सुबह विद्यालय खुलने के बाद घटना की जानकारी प्रधानाचार्य को मिली। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने मानधाता थाने में तहरीर दी है।


तीन दिन में मानधाता इलाके में चोरों ने करीब 20 लाख का माल उड़ा दिया। मंगलवार की रात बासूपुर निवासी प्रधान समरबहादुर, ध्रुव कुमार, राजकिशोर व कोहला निवासी धीरज सिंह  के घर घुसे चोर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी उठा ले गए।  बुधवार रात बुआपुर रोर निवासी अमरनाथ यादव,  कटाता निवासी लेखपाल रमाशंकर सिंह व लालाराम गुप्ता की बिजली की केबिल काटकर चोर उठा ले गए। मानधाता निवासी मोहम्मद अख्तर के नलकूप से पाइप लेकर चोर भाग निकले। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। लगातार हो रही घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सवाल उठता है कि चोरी की तमाम घटनाओं के बाद भी एसपी एसओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जाहिर है कि एसओ पर कप्तान मेहरबान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed