{"_id":"5a9571424f1c1bf07b8b9aa4","slug":"looted-truck-recovered-from-kohore","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहड़ौर से लूटा ट्रक चंदौली से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहड़ौर से लूटा ट्रक चंदौली से बरामद
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर सोमवार की रात कार सवार बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। हालांकि ट्रक में जीपीएस लगा होने के कारण मालिक ने सक्रियता दिखाई। पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर ट्रक लूट की जानकारी दी। इसके बाद रानीगंज पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर लिया। मंगलवार की सुबह चंदौली के एक ढाबे पर ट्रक मिल गया। बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे।
बस्ती जिले के रुदौली थाना क्षेत्र के मझोवा खुर्द निवासी शैलेश पांडेय जिले के महेश चौधरी का ट्रक चलाता है। सोमवार को वह बस्ती से इलाहाबाद जा रहा था। चालक शैलेश की मानें तो कोहड़ौर थाने के पहले ही कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। रुकते ही कार सवार पांच बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिए। उसका हाथ पैर बांधकर बदमाशों ने बभनमई बाग में फेंक दिए। बदमाश ट्रक बादशाहपुर की ओर लेकर भाग निकले। इस बीच ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम से महेश को भनक लग गई।
उसने ट्रक लूटने की जानकारी पुलिस अधीक्षक को देने के बाद रानीगंज पुलिस को दी। लूटे गए ट्रक को बरामद करने के साथ ही बदमाशों को पकड़ने के लिए रानीगंज पुलिस प्राइवेट वाहन से ट्रक का पीछा कर लिया। कुछ पुलिसकर्मियों को चालक शैलेश की तलाश में भेजा गया। मालिक पुलिसकर्मियों को ट्रक का लोकेशन बताता रहा। मंगलवार की सुबह 10 बजे ट्रक चंदौली जनपद में एक ढाबे पर मिल गया। हालांकि पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लगे। काफी तलाश के बाद पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर थाने पर लौटी। एसओ रानीगंज ने बताया कि लूटा गया ट्रक बरामद हो गया है। चालक से पूछताछ के बाद बदमाशों के हुलिया से उन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।