{"_id":"5c5341f0bdec22736934b7f4","slug":"looted-48-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली विक्रेता को पीटकर 48 हजार रुपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछली विक्रेता को पीटकर 48 हजार रुपये छीने
Fri, 01 Feb 2019 12:14 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। रंजिश को लेकर बाइक सवार लोगों ने डीडी फ्लैक्स परिसर में मछली विक्रेता को दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि हमलावर उसकी जेब से 48 हजार रुपये भी छीन ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नगर कोतवाली के पश्चिमी सहोदरपुर निवासी जीशान (22) पुत्र मुराद अली बृहस्पतिवार दोपहर डीडी फ्लैक्स में किसी काम से आया था। अचानक बाइक सवार छह बदमाश पहुंचे। बाइक सवार पहुंचते ही जीशान को मारने पीटने लगे। वह जान बचाकर भागा तो हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया। उसकी लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। इससे परिसर में भगदड़ मच गई। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक हमलावर वहां से विवेकनगर की ओर भाग चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस जीशान से पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। जीशान का आरोप है कि हमलावर उसकी जेब से 48 हजार रुपये भी छीन ले गए। भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। हमला करने वालों की जीशान से पुरानी रंजिश चली आ रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।