फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot in pratapgarh 8

घायल कर्मचारी ने पलटा बयान, बताया मेरे पास था बैग

Mon, 04 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
loot in pratapgarh 8
फाय‌र‌िंग
एआरटीओ कार्यालय के घायल कर्मचारी रज्जन प्रसाद को पूछताछ के लिए कोतवाली पुलिस इलाहाबाद से ले आई। कोतवाली पहुंचे एसपी ने भी उससे लंबी पूछताछ की। वह रविवार को बयान से पलट गया। बताया कि मेरे पास रुपये से भरा बैग था। जबकि घटना वाले दिन बैग कैशियर के पास होने की बात बता रहा था।
विज्ञापन


महुली स्थित एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार को हुई घटना में गोली लगने से घायल रज्जन प्रसाद को इलाहाबाद से कोतवाली लाया गया। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने उससे घटना के सिलसिले में पूछताछ की। दोपहर मेें पहुंचे पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने भी उससे लंबी पूछताछ की। रविवार को बयान देने के दौरान वह पूर्व के बयान से पलटता नजर आया। घटना के दिन अस्पताल में वह बता रहा था कि रुपये से भरा बैग उसके पास नहीं था।
विज्ञापन


अब बता रहा है कि रुपये से भरा बैग उसके पास ही था। घटना के दौरान वह अचेत हो गया था। इसलिए उसे कोई बात याद नहीं है। इसके अलावा भी वह कई बातों को सिरे से नकार रहा है। हालांकि पुलिस के तमाम सवालों से उसे पसीना छूटने लगा है। नगर कोतवाल ने बताया कि रज्जन ने जो शर्ट पहन रखी थी, उसमें गोली लगने का कोई निशान नहीं मिल रहा है। एक स्थान पर छोटी सी नुकीली चीज घुसना दिखाई दे रहा है। हर बिंदुओं पर उससे जानकारी ली जा रही है। ताकि घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के करीबियों को खोज रही पुलिस
एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार को हुई घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस दिन रात पसीना बहा रही है। लिपिकों के सहयोग में रहने वाले लोगों पर पुलिस की नजर गड़ गई है। ऐसे सभी लिपिक के करीबियों को पुलिस खोजने लगी है। पहले से ही तैयार कुंडली के जरिए चौकी प्रभारियों को लगाया गया है। खास बात यह है कि रविवार को नगर कोतवाल कर्मचारी को फोन लगाकर जानकारी लेने का प्रयास करते रहे लेकिन उसने काल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed