{"_id":"572f85964f1c1ba9485cd2bf","slug":"loot-in-pariyawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े व्यापारी से तमंचा सटाकर 65 हजार छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े व्यापारी से तमंचा सटाकर 65 हजार छीने
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 09 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसूली करने गए फल व्यापारी से बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा सटाकर 65 हजार रुपये छीन लिए। व्यापारी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसकी पिटाई भी कर दी। बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बदमाशों की खोज करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला निवासी मोहम्मद अमीर पुत्र मो.नसीम फलों का थोक व्यापारी है। उसके यहां से लोग फल खरीदकर ले जाते हैं। फल विक्रेताओं से पैसा वसूल करने के लिए वह दोपहर में नवाबगंज के मधवापुर की तरफ गया था। लौटते समय मधवापुर के ही पास बाइक से कुछ लोग आए और तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। इस दौरान हमलावरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसके पास मौजूद 65 हजार रुपये भी छीन लिए। बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों की खोज करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद मोहम्मद अमीर ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।