फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   killed elder brother

भाइयों ने ही भाई को पीटकर मार डाला

Thu, 02 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
killed elder brother
crime
अंतू थाना क्षेत्र के रामपुर उमरी गांव में हैंडपंप लगवाने को लेकर हुए विवाद में भाइयों ने खून के रिश्ते का कत्ल कर दिया। भाइयों ने भाई को ही पीटकर मार डाला। लाठी-डंडा और फरसा से हुई मारपीट में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन भाइयों समेत पिता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


रामपुर उमरी निवासी रामदेवस वर्मा का बड़ा बेटा रामबहादुर वर्मा (55) अपने परिवार के साथ पैतृक मकान से दूर घर बनाकर रहता था। मंगलवार की सुबह राम बहादुर इंडिया मार्का हैंडपंप घर के करीब लगवाने के लिए मिस्त्री लेकर आया था। यह देख उसके भाई भारतलाल (53), जीतलाल (50) व रामसुख (48) विरोध करने लगे। सभी जमीन का बंटवारा होने के बाद हैंडपंप लगवाने की बात कहने लगे। जिसे लेकर उनके बीच जमकर तकरार हुई। रात करीब दस बजे राम बहादुर अपने परिवार के साथ सो रहा था। तभी उसके पिता व तीनों भाइयों ने अपने रिश्तेदारों के संग मिलकर हमला बोल दिया। रामबहादुर वर्मा के बेटे भी बाहर निकल आए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडा व फरसा चलने लगा। तमंचे के बट से भी लोगों ने राम बहादुर के ऊपर हमला बोला। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े और बीच-बचाव कर कर झगड़ा समाप्त कराया। गंभीर रूप से घायल राम बहादुर को परिजन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मारपीट में उसका बेटा प्रदीप (28), जगदीश (30), रंजीत (26), संजय (22) व सरोजा (28) पत्नी जगदीश घायल हो गए। इसके अलावा भारतलाल, जीतलाल व रामसुख को भी चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने सरोजा व रामसुख की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र जगदीश की तहरीर पर पुलिस ने रामदेवस वर्मा, भारतलाल, जीतलाल व रामसुख के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने जानकारी के बाद थानेदार को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जमीन का बंटवारा भाइयों के बीच नहीं हुआ था। जिस स्थान पर मृतक हैंडपंप लगवाना चाह रहा था, उसका मृतक के तीनों भाई व पिता विरोध कर रहे थे। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों हत्यारोपी भाइयों का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed