फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   jameen ke vivad me maarpeet 1

जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, पथराव

Wed, 27 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 27 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
jameen ke vivad me maarpeet 1
crime
मानिकपुर थाना क्षेत्र के लाला बजार रानीमऊ गांव में बैनामे की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ ही पथराव हुआ। इससे भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर चार थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। तब जाकर बवाल शांत हुआ। मानिकपुर थाना क्षेत्र के लाला बजार रानीमऊ गांव के धर्मराज ने अपने नाम की जमीन बगल के राजरानी पत्नी मेवालाल को बेच दी थी। इसके बाद वह ससुराल में जाकर रहने लगा। उसके बेचे गए घर में उसका भाई जगन्नाथ अपने परिवार के साथ रहता था। इसी घर को कब्जा करने के लिए मेवालाल आदि मंगलवार को करीब 12 बजे गांव पहुंचे।
विज्ञापन


इसका जगन्नाथ ने विरोध किया। विरोध करने के बाद मेवालाल आदि नहीं माने तो कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से ईंट-पत्थर चलने गए। इससे मेवालाल सहित दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर मानिकपुर सहित संग्रामगढ़, कुंडा, नवाबगंज की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उधर, दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर बैठाया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। उधर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में जमीन के विवाद में जगतपाल पटेल का अपने भाइयों से ही विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में उसका सिर फट गया। उसने तहरीर देकर भाई नन्हेंलाल, उसकी पत्नी सुनीता व जगदीश पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed