{"_id":"595a85604f1c1b1e0b8b46eb","slug":"jalesharganj-lover-attempt-to-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के फेर में प्रेमी जान देने पर हुआ अमादा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के फेर में प्रेमी जान देने पर हुआ अमादा
pratapgarh
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Crime Scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका के लिए जान देने पर अमादा प्रेमी की हकरतों से परेशान परिवार के लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस जान देने पर अमादा युवक को अपने साथ ले गई। रात भर थाने में रहने के बाद उसके सिर से प्रेम का भूत उतर गया। पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द युवक को कर दिया।
अंतू थाना क्षेत्र का एक युवक अपनी रिश्तेदारी की एक युवती से मोहब्बत करता था। दोनों के बीच करीब चार साल से मोहब्बत चल रही थी। रविवार को युवती के परिजनों ने उसकी सगाई कर दी। इस बात की जानकारी होने पर प्रेमी परेशान हो उठा। वह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मकान के अंदर और बाहर भागता रहा।
अचानक परिवार के लोगों ने उसे कमरे में फंासी लगाते हुए देख लिया। समय पर परिजन पहुंच गए और उसे नीचे उतारा। परिवार के लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस प्रेमी युवक को अपने साथ थाने ले गई। जहां रात भर उसे थाने में रखा गया। सोमवार की सुबह प्रेमी युवक के सिर से प्रेम का भूत उतर गया। युवक को लेने के लिए परिजन थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने प्रेमी युवक को परिजनों के हवाले कर दिया। एसओ अंतू ने बताया कि प्रेमी युवक को थाने पर लाया गया था। प्रेमिका की सगाई होने के बाद वह आत्मघाती कदम उठाने की फिराक में था। वह प्रेमिका द्वारा ठगे जाने की बात कह रहा था। फिलहाल उसे परिवार के लोग अपने साथ ले गए।