फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DIG reached at prison

जेल पहुंचे डीआईजी आरोपी माइकल से घंटों की गई पूछताछ

Fri, 27 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
जेल अधीक्षक को दबंग बंदी द्वारा धमकी देने का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। जेल पहुंचे डीआईजी कारागार ने प्रकरण की जानकारी के बाद आरोपी बंदी माइकल से गहन पूछताछ की। सभी बैरकों की तलाशी कराई। जिससे हड़कंप मचा रहा। डीआईजी ने कहा कि यदि जेल अधीक्षक तहरीर देते हैं तो बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला कारागार में शुक्रवार दोपहर डीआईजी जेल वीके जैन पहुंचे। जिससे कारागार में हड़कंप मच गया। डीआईजी ने पहुंचते ही जेलक अधीक्षक आरके त्रिपाठी को धमकी देने वाले दबंग बंदी के बारे में पड़ताल शुरू की। इस दौरान दबंग बंदी अभिषेक उर्फ माइकल से घंटों पूछताछ की गई। सूत्रों की मानें तो उसकी बैरक की तलाशी भी कराई गई। बतादें कि गुरुवार को बंदी अभिषेक उर्फ माइकल ने साथियों से मुलाकात पर रोक लगाने पर जेल अधीक्षक को धमकाया था। जिसे लेकर जेल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। डीआईजी ने जेल अधीक्षक से भी घटना की जानकारी ली। एक सवाल के जवाब में डीआईजी ने कहा कि वह मामले की जांच करने आए थे। यदि जेल अधीक्षक तहरीर देंगे तो जरूर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ताकि दूसरा कोई बंदी इस तरह का दुस्साहस न कर सके। जेल मैनुअल का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जिससे कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed