{"_id":"5a146bad4f1c1b8d698bce5c","slug":"incident-took-place-one-day-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने वाले युवक की मौत, पत्नी और सास गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग करने वाले युवक की मौत, पत्नी और सास गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गृह कलह के चलते ससुराल पहुंचकर सास, पत्नी पर फायर करने के बाद खुद को गोली मारने वाले युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे उसके परिजनों चीखपुकार मच गई है। जबकि उसकी सास और पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर उसकी पत्नी के भाई ने मानिकपुर थाने में तहरीर देकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिल डीह गांव निवासी आकिल ने अपनी बेटी फिरोजाबानों की शादी फहीम पुत्र नसीमुददीन निवासी चफरी नवाबगंज इलाहाबाद से करीब 13 साल पहले की थी। शादी के बाद से फिरोजा को उसके परिवार वाले काफी तंग करते थे। इसके चलते फिरोजा को परिवार के लोग डेढ़ महीना पहले मायके ले आए थे। इसी बात से नाराज होकर फहीम सोमवार को दोपहर में ससुराल पहुंचा। घर पहुंचते ही वह पहले बच्चों पर नाराज होने लगा। इस पर उसकी सास सामने आ गई और बहस होने लगी। बसह के दौरान ही फहीम ने तमंचा निकाला और सास अफसरुल पर फायर कर दिया। इससे वह गिरकर तड़पने लगी। यह देख उसकी बीवी फिरोजाबानो दौड़ी तो उसे भी गोली मार दी। इसके बाद उसने स्वयं पर गोली चला ली। शोरशराबे पर आसपास के लोग दौड़े और 100 डायल को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। मंगलवार को इलाहाबाद में इलाज के दौरान फहीम की मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई है। उधर उसकी पत्नी और सास गंभीर अवस्था में हैं। यही नहीं फहीम के साले सलमान ने मानिकपुर थाने में तहरीर देकर मृतक पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।