फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   attack on lab assistant in college

एमडीपीजी कालेज की प्रयोगशाला में घुसकर सहायक पर बोला हमला

Fri, 03 Nov 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 03 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
एमडीपीजी कालेज में शुक्रवार को प्रयोगशाला में जाने से रोकने पर अराजकतत्वों ने लैब असिस्टेंट की जमकर पिटाई कर दी।एमडीपीजी कालेज के रसायन विज्ञान विभाग में विनोद कनौजिया लैब असिस्टेंट के पद कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह बीएससी फस्र्ट इयर के सेकेंड बैच के छात्र-छात्राओं को प्रयोगशाला में प्रशिक्षण दे रहे थे। इसी बीच कुछ नकाबपोश युवक प्रयोगशाला के अंदर आने का प्रयास करने लगे। लैब असिस्टेंट ने अंदर आने से मना कर दिया। इस पर नकाबपोश युवक गालीगलौज करने लगे। बाहरी युवक लैब असिस्टेंट का कालर पकड़ घसीटते हुए बाहर गेट की ओर ले जाने लगे। युवकों ने कालेज के मुख्य गेट के समीप बेल्ट निकालकर लैब असिस्टेंट की पिटाई शुरू कर दी। लैब असिस्टेंट ने बताया कि प्राचार्य को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्राचार्य ने सोमवार तक कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं लैब असिस्टेंट की पिटाई से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरूण श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ युवकों ने लैब असिस्टेंट से मारपीट की है। जिसकी शिकायत प्राचार्य के साथ हमें प्राप्त हुई है। प्रयोगशाला और कालेज परिसर के अंदर मारपीट नहीं हुई है। लैब असिस्टेंट अपने रिलेटिव से मिलने बाहर गया था वहीं उसके साथ मारपीट हुई। प्राचार्य से फोन पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं
विज्ञापन

हो सकी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed