फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   in the incident oe firing police was useless

फायरिंग व पथराव देख असहाय खड़ी रही फोर्स

Sat, 01 Dec 2018 12:33 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sat, 01 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रानीगंज। विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। फायरिंग व पथराव को देखते हुए फोर्स काफी देर तक असहाय खड़ी रही। थाने की फोर्स पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने मारपीट करने वालों को दौड़ाया। हालांकि तब तक छप्पर को आग लगा दी गई थी। पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के कहला निवासी कल्पनाथ यादव और गौरीशंकर मिश्र के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार दोपहर विवादित जमीन पर गौरीशंकर जेसीबी लगाकर खुदाई कराने लगे। जिसका कल्पनाथ यादव पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद उनके बीच मारपीट होने लगी। दोनों ओर से पथराव के साथ ही फायरिंग होने लगी। सूचना मिलने पर डायल 100 के दो वाहन फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन पथराव व फायरिंग होती देख वह लोग दूर ही खड़े रहे। पुलिस के देखते ही देखते ही लोगों ने छप्पर को आग लगा दिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर में थाने से फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को दौड़ाया। मारपीट में कल्पनाथ यादव (40) व दूसरे पक्ष से संतोष कुमार (32), सर्वेश कुमार (28) और उमाशंकर (35) घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। दोनों पक्ष से छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस वापस लौट गई। इस मामले में कल्पनाथ यादव की ओर से 17 नामजद व गौरीशंकर पक्ष की ओर से 14 लोगों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग व आगजनी की तहरीर दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रानीगंज ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed