फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   illness by food poisioning

दही बड़ा खाने 20 लोगों की हालत बिगड़ी

Sun, 21 Oct 2018 12:28 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sun, 21 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कटरामेदनीगंज। विषाक्त दही बड़ा खाने से एक ही परिवार के 20 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सात लोगों का इलाज घर पर चल रहा है।  नगर कोतवाली के भुवालपुर निवासी ठेकेदार बृजेश सिंह उर्फ कप्तान सिंह ने दशहरा पर्व के पर शुक्रवार की शाम घर पर दही बड़ा, मटर पनीर आदि खाने की व्यवस्था की थी। जिसमें अपने करीबियों को बुलाया था। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने दही बड़ा खाया। कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी दस्त होने लगी। हालत बिगड़ती देख लोग परेशान हो गए। स्थानीय डॉक्टर के पास सब पहुंचे।
विज्ञापन


आराम न मिलने पर आनन फानन में जिला अस्पताल लाए गए। जहां चिकित्सकों ने भुवालपुर निवासी वृजेश उर्फ कप्तान सिंह (42), उनकी पत्नी नीतू (38), बच्चा (35), धीरज सिंह (28), आदर्श सिंह (22) व उसकी बहन रुचि सिंह (25), आरती सिंह (25) पत्नी सूर्य नारायण व उनकी बेटी पायल (5) व वृजेश का दोस्त अंतू थाना के बरिया समुद्र निवासी प्रमोद कुमार (40), राजापुर निवासी संतोष सिंह (40) का उपचार शुरू कर दिया। वहीं स्थानीय चिकित्सक उदय भान, बृजेश सिंह, विक्रम सिंह, रिशा सिंह, करमराज सिंह, स्वेक्षा सिंह, सरला सिंह, साबित्नी सिहं, सूची सिंह व शिष्ठी सिंह का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed