फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   IG reched devara village

चार थानों पर देवारा गांव की सुरक्षा का जिम्मा

Thu, 20 Jul 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 20 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
देवारा गांव और आप्टा कांड पीड़ितों की सुरक्षा का जिम्मा आसपास के चार थानों को दिया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से घटना के चश्मदीद को सुरक्षा मिलेगी। इन सारी व्यवस्थाओं की जानकारी देने आईजी रेंज बुधवार को देवारा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक पूर्व प्रधान के भाई देवेश और गवाह वीरू से अकेले में भी बातचीत भी की।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवारा ग्रामसभा के पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला समेत पांच लोगों की रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के आप्टे गांव मजरा इटौरा बुजुर्ग में पीटकर गाड़ी में जिंदा फूंक दिया था। राज्यसभा संसाद प्रमोद तिवारी व रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मामले की जांच विस्तार से कराने की मांग की थी। इसका संज्ञान लेते हुए सीएम ने आईजी रेंज जय नारायण सिंह को हत्याकांड की जांच का जिम्मा साैंपा है। इसी संबंध में बुधवार को पूर्व प्रधान के घर आईजी रेंज पहुंचे और पीड़ित परिजनों, चश्मदीद गवाह वीरू पांडेय व मुकदमे के वादी देवेश शुक्ला से मिले। इस दौरान उन्होंने घटना की पूरी जानकारी की और मृतकों के परिजनों और बच्चों की कड़ी सुरक्षा के निर्देश संबंधित एसओ को दिए। इसके बाद मृतकों के परिजनों को तत्काल शस्त्र लाइसेंस देने के निर्देश एसपी प्रतापगढ़ को दिए।
विज्ञापन


मुख्य गवाह वीरू पांडेय को प्रतापगढ़ पुलिस लाइन से सुरक्षागार्ड देने की बात भी कही। इसके अलावा देवारा के आसपास के थानाध्यक्षों सलवन, ऊंचाहार, नवाबगंज, संग्रामगढ़ को भी इस गांव और इससे संबंधित लोगों पर निगरानी रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर संबंधित थानाध्यक्षों की जवाबदेही होगी। साथ ही आईजी ने परिजनों को इस बात का भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान सीओ लालगंज अतुल कुमार सोनकर, एसओ संग्रामगढ़ सुरेश कुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed