{"_id":"5ae7608e4f1c1b320a8b75c1","slug":"hurricanes-caused-by-emergency-hospitals-in-district-hospital2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमरदारों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में किया हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीमरदारों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 01 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले इलाज कराने को लेकर कुछ तीमारदारों ने सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा करना शुरू कर दिया। तोडफ़ोड़ करने का प्रयास करने लगे। इस बीच मौका पाकर चिकित्सक और फार्मासिस्ट इमरजेंसी कक्ष छोडक़र भाग निकले। इससे दो घंटे तक इमरजेंसी सेवा बाधित रही। पुलिस के पहुंचने के बाद चिकित्सक पहुंचे और मरीजों का इलाज शुरू किया।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार की रात कंधई क्षेत्र से चार मरीज आए थे। इस बीच हादसे में घायल दो लोग भी आ गए। चिकित्सकों ने घायलों का इलाज जैसे ही शुरू किया कि कंधई से आए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
डॉक्टर अनुज चौरसिया ने बताया कि वह स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपशब्द कहने लगे। कुर्सी और टेबल तोडने का प्रयास करने लगे। बवाल बढ़ते देख चिकित्सक और फार्मासिस्ट वहां से भाग निकले। इसके चलते इमरजेंसी सेवा करीब दो घंटे तक बाधित रही। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। तब जाकर डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। पुलिस के आने के पहले ही आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
कुछ तीमारदार थे, जो हंगामा कर रहे थे। कुर्सी तोडने जा रहे थे। इसके चलते डॉक्टर इमरजेंसी कक्ष छोडक़र बगल हो गए थे। पुलिस के आते ही चिकित्सक फिर से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज शुरू कर दिए थे।
डॉक्टर संजय शर्मा, प्रभारी सीएमएस।