फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   honor Killing

मां-भाई ने सोते समय दबा दिया किशोरी का गला

Mon, 29 Dec 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 29 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
honor Killing
स्थानीय बाजार में गत सप्ताह हुई किशोरी की हत्या के रहस्य से पर्दा उठ गया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होने पर मां और भाई ने सोते समय गला दबाकर मार डाला था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र में 23 दिसंबर की सुबह घर के करीब एक किशोरी की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने गर्भ ठहरने पर प्रेमी द्वारा हत्या का मामला मानकर पड़ताल शुरू की। शुरुआती जांच में ही पुलिस को ऑनर किलिंग का मामला समझ में आने लगा। जांच के दौरान पुलिस का परिवार के लोगों पर शक गहराता गया। एसओ रामनरेश ने सोमवार की शाम बताया कि किशोरी के भाई को उसके गर्भवती होने की जानकारी हो गई थी। इस पर उसने मां को पूरी बात बताई और लोकलाज और समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचने की बात कही। इसके बाद मां और बेटे ने चारपाई पर सोते समय किशोरी का गला दबाकर हत्या कर दी। उसकी मौत को दूसरा रूप देने के लिए शव को घर के समीप झाड़ी में फेंक दिया। पूछताछ में मृतका के भाई ने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed