फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   vrimanls burst fire on youngster

बदमाशों ने किया फायर तो ओवरब्रिज से कूदा युवक

Fri, 25 Aug 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
चिलबिला ओबरब्रिज पर किराना कारोबारी के पुत्र को बदमाशों ने गोली मार दी। वह जान बचाने के लिए ओबरब्रिज से नीचे कूद गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हाथ टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी राधेश्याम गुप्ता किराना कारोबारी हैं। उनका बेटा विवेक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह घर से टहलने के लिए निकला था। चिलबिला ओबरब्रिज पर वह अपने भाई से फोन पर बातें कर रहा था। इस बीच एक पल्सर पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और पूछने लगे कि वह किससे बात कर रहा है। उसने भाई से बात करने की जानकारी दी तो वे मोबाइल मांगने लगे। विवेक ने इनकार किया तो एक युवक ने असलहा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। झुकने के कारण गोली उसके ऊपर से निकल गई। इस बीच विवेक ने गुहार लगाते हुए ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। इससे उसका बायां हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आ गईं।  बदमाशों ने विवेक पर एक और फायर किया, मगर वह मिस हो गया। इस बीच स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बदमाश प्रतापगढ़ की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed