{"_id":"5726403f4f1c1bbe7b5ccedd","slug":"girl-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों ने किशोरी की हत्या कर शव जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदों ने किशोरी की हत्या कर शव जलाया
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के प्रताप बहादुर डिग्री कॉलेज के करीब रविवार की सुबह एक किशोरी की अधजली नग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी के साथ रेप की आशंका भी लोग जता रहे थे। जंगली जानवर व कुत्ते उसके पैर का कुछ हिस्सा खा चुके थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। खबर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे।
रविवार सुबह कुछ लोग प्रताप बहादुर डिग्री कॉलेज के सामने बाग में मार्निंग वाक पर निकले थे। इस बीच वहां किशोरी की अधजली नग्न लाश दिखाई पड़ी। पुलिसिया मुसीबत से बचने के लिए लोग वहां से दूर चले गए। रास्ते में मिलने वाले परिचितों को किशोरी के शव के बारे में बताया। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलने पर सबसे पहले सिटी चौकी प्रभारी वजीउल्ला मौके पर पहुंचे। लोगों से जानकारी के बाद आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। थोड़ी ही देर में शहर कोतवाल हरिपाल सिंह, सीओ सिटी व एएसपी पूर्वी नीरज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शव की दशा देखने के बाद वहां मौजूद लोगों से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन कोई किशोरी के बारे में बता नहीं सका।
अनुमान है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे मौत के घाट उतारा गया। बाद में शव की पहचान छिपाने के लिए उसे जलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया। शहर कोतवाल ने बताया कि किशोरी की हत्या दूसरे स्थान पर करने के बाद उसे चारपहिया वाहन से लाया गया। हत्यारों ने शव को सूनसान स्थान देख केरोसिन डालकर जला दिया। ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान में पुलिस को आसानी होती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की जानकारी हो सकती है। वैसे महिला पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है।