{"_id":"58dbf5b24f1c1bfc4c63e3bc","slug":"gas-leakge-in-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में गैस रिसाव, मची भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में गैस रिसाव, मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सवारियों को लेकर कुंडा जा रही प्राइवेट बस में वेल्डिंग गैस सिलेंडर के रिसाव से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बस रुकते ही परिचालक ने सिलेंडर को नाले में फेंक दिया। जान बचाने के लिए बस में सवार लोग चीखते चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फायरब्रिगेड कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान तमाशबीनों का मजमा लगा रहा।
लोनिवि चौराहे पर स्थित वाहन अड्डे से बुधवार की शाम एक गीतांजलि बस सर्विस की प्राइवेट बस 26 सवारी लेकर कुंडा की ओर जा रही थी। बस ने जैसे ही दो सौ मीटर का सफर तय किया। उसी समय बस में रखा वेल्डिंग सिलेंडर से आक्सीजन गैस का रिसाव होने लगा। सिलेंडर से गैस का रिसाव होता देख सवारियां दहशत में चीखने चिल्लाने लगीं। यह देख चालक ने बस को रोक लिया। बस रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। परिचालक ने सिलेंडर को उठाकर नाले में फेंक दिया।
तब तक बस में सवार लोग बाहर निकल आए थे। सभी के चेहरे पर खौफ दिख रहा था। बस में सिलेंडर के रिसाव की खबर मिलते ही फायरब्रिगेड के अलावा पुलिस भी पहुंच गई। नाले के पानी में पड़ा सिलेंडर गैस के दबाव में पानी के भीतर हिलोरे मार रहा था। फायरब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक तमाशबीनों का मजमा लग गया। फायरब्रिगेड की टीम ने बस में सिलेंडर रखने की जानकारी ली। बताया गया कि उस सिलेंडर में आक्सीजन भरा है। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बस में सवार शगुफ्ता, रेशमा, मीरा देवी, कुसुम, हनुमान प्रसाद, रामकेवल आदि दहशत में आ गए। वे बार-बार ऊपर वाले को याद कर रहे थे। हालांकि बस सवार लोग दुबारा सिलेंडर न रखने के बाद ही उसमे सवार हुए। पुलिस ने चालक को खरीखोटी सुनाई।