फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Garware market closed in protest against murder of couple

दंपति की हत्या के विरोध में बंद रहा गड़वारा बाजार

Sun, 16 Sep 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 16 Sep 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
Garware market closed in protest against murder of couple
Murder
पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े दंपति की गोली मारकर हत्या के विरोध में शनिवार को गड़वारा बाजार बंद रहा। परिवार के साथ ही ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, शस्त्र लाइसेंस और आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। एएसपी पूर्वी व सीओ सिटी की बात मानने से परिवार वालों ने इनकार कर दिया। दोपहर में पहुंचे एडीएम के आश्वासन पर परिजन शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के कुआं निवासी अधिवक्ता हेमंत व गड़वारा बाजार के रहने वाले सुशील उर्फ सुरेश सिंह के बीच जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार दोपहर जमीन पर कब्जा करने के दौरान सुरेश पक्ष के लोगों ने हेमंत के भतीजे दिनेश सिंह व उसकी पत्नी प्रीतम सिंह को गोलियों से भून दिया। रात करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। दोहरे हत्याकांड से गड़वारा बाजार के व्यापारी भी आक्रोशित थे। घटना के विरोध में व्यापारी दुकानें बंद कर मृतक के घर पर डटे रहे। अंतू पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में एएसपी पूर्णेंदु सिंह और सीओ सिटी अंजनी राय मौके पर पहुंचे लेकिन वे भी समझाने में विफल रहे। दोपहर बाद अपर जिलाधिकारी मनोज मृतक के घर पहुंचे। ग्रामीण 50 लाख आर्थिक सहायता, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और शस्त्र लाइसेंस की मांग कर रहे थे। एडीएम ने उनकी मांगों को को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए कहा कि मृतक को किसान बीमा योजना के तहत पांच लाख और शस्त्र लाइसेंस जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए वह प्रयास करेंगे। एडीएम के आश्वासन पर परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव रामपुर प्रान ले गए। तब जाकर पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed