{"_id":"573caf6e4f1c1bd61aac72ac","slug":"gangrape-in-other-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर किशोरी के साथ गैर जनपद में किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर किशोरी के साथ गैर जनपद में किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 18 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर क्षेत्र में दस मई को एक किशोरी का अपहरण करके गांव के एक युवक ने अपने साथी के साथ गैर जनपद ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सांगीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी का दस मई को गांव से ही अपहरण हो गया था। अपहरण करने के बाद उसे रायबरेली जनपद के सलवन इलाके में ले जाया गया। किशोरी का आरोप है कि गांव के ही इरफान ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आप बीती सुनाई। सांगीपुर पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता परिजनों के साथ एएसपी के पास पहुंची और शिकायत की। एएसपी के आदेश पर सांगीपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए इरफान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जबकि उसका दोस्त फरार है।