फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   gang rape

दलित किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप

Tue, 05 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 05 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
gang rape
बलात्कार - फोटो : concept photo
दलित किशोरी को उसके घर में बंधक बनाकर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। परिजन घर पहुंचे तो किशोरी घर में बंधी मिली। उसकी हालत देख घरवालों के होश उड़ गए। सुबह परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के परिजन सोमवार रात किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोस के तीन लोग उसके घर में घुस आए। आरोप है कि किशोरी के हाथ-पैर बांधकर सभी ने उसके साथ दुराचार किया। उनके जाने के काफी देर बाद किशोरी के परिजन पहुंचे तो उसकी हालत देखकर दंग रह गए। किशोरी को बंधन मुक्त किया गया तो उसने गांव के ही तीन लोगों के नाम बताए। रात अधिक होने के कारण परिजनों ने मंगलवार की सुबह हथिगवां थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया। इस बारे में सीओ असित श्रीवास्तव ने बताया कि मामला पेशबंदी का था। इसमें एक बार पहले भी मारपीट की तहरीर पड़ चुकी है। बावजूद इसके मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed