{"_id":"57a8c7364f1c1bb661ee4946","slug":"four-bufaillo-killed-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल में उतरा करंट, चार भैंसें मरीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल में उतरा करंट, चार भैंसें मरीं
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान लोहे के खंभे में उतरे करंट से बगल में बंधी चार भैंसों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान को दी तो उन्होंने विद्युत विभाग से बिजली कटवाई। घंटे भर बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा तो नाराज ग्रामीणों ने कानपुर-बनारस हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस के साथ ही एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
हथिगवां थाना क्षेत्र के दलापुर अखैबरपुर गांव निवासी संजय यादव चार भैसों के सहारे दूध का धंधा करता था। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे हल्की बरसात होने लगी। इस दौरान उसके घर के बगल से गई 11 हजार की लाइन में शार्टसर्किट हुआ और करंट खंभे में उतर आया। बारिश की वजह से करंट जमीन में उतरा और बगल में बंधी उसकी चार भैसों की तत्काल मौत हो गई। उसने इसकी सूचना प्रधान जितेंद्र सिंह को दी तो उन्होंने बिजली कटवाई।
काफी देर बाद विद्युत विभाग के किसी अधिकारी के न आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कानपुर-बनारस हाईवे को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जानकारी पर हथिगवां थाने के एसओ भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीएम कुंडा ने भी मौके पर पहुंचकर मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने जाम हटाया।