{"_id":"252d047f221e754472e53fcdfaf425ad","slug":"four-arrested-with-five-kg-ganja-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचास किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित गड़ौरी गांव के पास शुक्रवार देर शाम पचास किलो गांजा के साथ बोलेरो सवार चार तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। देर रात तक पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने लिखापढ़ी नहीं की थी। पुलिस के मुताबिक उड़ैयाडीड व पट्टी क्षेत्र से इन तस्करों के तार जुड़े हैं।
देर रात बोलेरो गाड़ी में पचास किलो गांजा लेकर चार लोग पट्टी क्षेत्र में किसी के हाथ बेंचने जा रहे थे। इसकी सुचना पुलिस को मुखबिर ने दी। खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस तस्करों का पीछा करने लगी। गड़ौरी गांव के पास बोलेरो को ओवरटेक कर पुलिस ने रोक लिया। तस्कर बोलेरो रुकते ही उतरकर भागने लगे। भाग रहे तस्करों को पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने बोलेरो से 50 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को दो तस्करों ने खुद को सुल्तानपुर और दो जिले के आसपुरदेवसरा थाना क्षेत्र का बताया। रात साढ़े आठ बजे तक तस्करों से सीओ और कोतवाल पूछताछ करते रहे। पुलिस का कहना है कि इन तस्करों से बड़े कई गांजा बेंचने वालों के पकड़े जाने की संभावना है।