फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Former BDC member shot

पूर्व बीडीसी सदस्य को गोली मारी

Thu, 01 Dec 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 01 Dec 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
Former BDC member shot
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व बीडीसी को लूटने का प्रयास किया। लूट में असफल बदमाशों ने पूर्व बीडीसी का तमंचे के बट से प्रहार कर सिर फोड़ा और भागते समय गोली मार दी। डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर निवासी मोहम्मद आमीन (40) पूर्व बीडीसी सदस्य है। बुधवार को वह किसी काम से डेरवा बाजार गया था। काम निटपाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। जेठवारा थाने से करीब तीन सौ मीटर पहले पीछे से बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोक लिया। बाइक रोकते ही पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और आमीन को पीटते हुए तमंचा निकाल लिया। आमीन ने विरोध किया तो उसके सिर पर तमंचे के बट से प्रहार कर दिया। जान बचाने के लिए आमीन गांव की ओर भागा। हमलावरों ने पीछे से उसे गोली मार दी। गोली उसके कंधे को चीरते हुए निकल गई। फायर और शोर सुनकर गांव के लोग दौडे़ तो हमलावर युवक डेरवा की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पूर्व बीडीसी सदस्य से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। तत्पश्चात पुलिस बदमाशों को खोजने के लिए निकल पड़ी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। आसपास के लोगों का कहना था कि लूटने के लिए पूर्व बीडीसी सदस्य पर बदमाशों ने हमला किया। जेठवारा एसओ ने बताया कि तहरीर नही मिली। पुलिस हमलावरों को खोज रही है। लूट की घटना की बात पीड़ित ने नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठवारा थाने के करीब दिनदहाड़े हुई घटना से आसपास के लोग दहशत में हैं। जिस तरह बाइक सवार बदमाशों ने थाने के करीब दुस्साहस का परिचय देते हुए पूर्व बीडीसी सदस्य को मारापीटा और फिर बाद में गोली मारी। इस बात की चर्चा दिन भर जेठवारा और डेरवा में होती रही। जिससे लोग अकेले निकलने के बजाय बाइक से साथी को लेकर निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed