फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   five crime in ren hour

10 घंटे, पांच वारदातें

Mon, 26 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
five crime in ren hour
न्‍यूूज
 शहर में 10 घंटे के भीतर चोर-लुटेरों ने पांच वारदातों को अंजाम दे दिया। सोमवार की सुबह दिनदहाड़े लुटेरों ने सिविल लाइन पुलिस चौकी के करीब रोडवेज बस के परिचालक व दो परदेशियों को लूट लिया। कोतवाली के करीब चोरों ने मोबाइल की दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल उड़ा दिए। भंगवाचुंगी पुलिस चौकी से महज कुछ दूर चोरों ने किराने व मोबाइल की दुकान से हजारों रुपये का सामान व नगदी गायब कर दी। परदेश से कमाकर घर आ रहे मामा-भांजे को जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया और उनके पास से 25 हजार रुपये व कीमती सामान लेकर भाग निकले। सूचना के बाद केवल पुलिस छानबीन तक ही सिमटी दिखी।
विज्ञापन


मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी
अंतू थाना क्षेत्र के कटका मानापुर निवासी राजेश कुमार वर्मा ने शहर कोतवाली के करीब हादीगंज में दो माह पहले मोबाइल की दुकान खोली। रविवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। सोमवार की सुबह उसे खबर मिली कि उसकी दुकान में चोरी हो गई है। वह भागकर दुकान पहुंचा तो दंग रह गया। दुकान का ताला तोड़कर चोरों 53 नया मोबाइल सेट उड़ा दिया था। जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद पीड़ित दुकानदार से चोरी गए सामानों की डिटेल ली। इस घटना से आसपास के दुकानदार सहमे नजर आए। लोगों का कहना था कि रात 12 बजे के बाद चोरों ने घटना अंजाम दिया है।
विज्ञापन


भंगवाचुंगी पुलिस चौकी के करीब दो दुकानों के टूटे ताले
पुलिस से बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी के करीब धावा बोला। चोरों ने महेश सिंह के किराने की दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। चोर किराने की दुकान से 40 हजार रुपये व कीमती सामान पार कर दिया। बगल में उसके भाई रवि की मोबाइल की दुकान में चोरों ने हाथ साफ किया। दुकान के काउंटर में रखा 5 हजार नगद और चार्जर, बैट्री समेत कुछ सामान चुराकर चोर भागने में कामयाब रहे। यह घटना लगभग तीन बजे के आसपास की बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े रोडवेज बस के परिचालक को लूटा
लालगंज से सवारी भरकर सोमवार की सुबह दस बजे अनुबंधित बस सिविल लाइन स्थित बस डिपो पर पहुंची। बस का परिचालक अशोक पांडेय यात्रियों को रुपये लौटाने के बाद डिपो जाने के लिए बस से नीचे उतरा। बस से उतरते ही उसके करीब बाइक सवार दो बदमाश आकर रुके। बदमाशों ने धमकाकर परिचालक के हाथ से रुपये व टिकट मशीन वाला बैग लूटकर भाग निकला। शोर शराबा सुनकर लोग पीछा किए लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही। परिचालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

टप्पेबाजों ने परदेशियों को झांसा देकर लूटा
अंतू थाना क्षेत्र के डिहवा निवासी जीतेंद्र सरोज पुत्र भोला सरोज गुड़गांव की एक कंपनी में काम करता है। सोमवार को वह अपने साथी छोटेलाल निवासी पठान का पुरवा के साथ ट्रेन से स्टेशन पहुंचा। वे बाहर निकलकर वाहन का इंतजार करने लगे। तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनसे बातचीत करने लगे। वे दोनों बाइक सवार टप्पेबाजों के जाल में फंस गए। एक बाइक पर जीतेंद्र व छोटेलाल को बैठा लिया और डिहवा के लिए निकल पड़े। अंबेडकर चौराहे के करीब पुलिस चौकी पार करने के बहाने दोनों को बाइक से नीचे उतार दिया और उनका बैग बाइक सवार युवक ने ले लिया। जब तक दोनों चौराहा पार कर आगे आते, इससे पहले ही टप्पेबाज दोनों का सामान व रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले थे। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब वे नहीं मिले तो दोनों शिकायत लेकर पुलिस चौकी पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित परदेशियों की मानें तो दोनों बैग में 17 हजार रुपये, मोबाइल समेत कीमती सामान रखा था।


मामा-भांजे को जहरखुरानों ने लूटा
अमेठी जनपद के मिश्रका पुरवा निवासी घनश्याम (18) पुत्र राम आसरे सूरत में रहकर साड़ी की कंपनी में काम करता है। उसके साथ उसका भांजा श्रवण (25) पुत्र दयानंद निवासी शुकुलपुर अंतू भी काम करता था। सोमवार की सुबह दोनों किसी ट्रेन से स्टेशन पहुंचे। अर्द्धबेहोशी की हालत में दोनोें बस डिपो पहुंच गए। सूचना मिलने पर दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर श्रवण ने बताया कि सफर के दौरान जहरखुरानों ने नशीली चाय पिलाकर 20 हजार नगद और कीमती सामान पार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उनके होश में आने तक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed