फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing on man

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
firing on man
फाय‌र‌िंग
बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक साइकिल सवार युवक को गोली मार दी। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। फायर की आवाज पर पहुंचे गांव के लोगों ने उसे सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के डगरारा मटियारी गांव निवासी विपिन यादव उर्फ कंधे (28) पुत्र राजाराम बुधवार को साइकिल से बाजार गया था। रात करीब आठ बजे वह घर लौट रहा था। गांव के किनारे स्थित एक बाग के पास उसे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि बदमाश उसे गोली मारकर भाग निकले। फायर की आवाज पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही परिजन पहुंचे और उसे लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक जिस व्यक्ति ने उसे गोली मारी है उससे कुछ दिनों पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed