{"_id":"573cb20b4f1c1bd51aac7244","slug":"firing-in-patti","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक पर झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 18 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा के परदहा सुमेर गांव के करीब घर जा रहे युवक पर गांव के नशेड़ी युवक ने फायरिंग कर दी। घटना में घायल 22 वर्षीय युवक का इलाज परिजन एसआरएन इलाहाबाद में करा रहे हैं। इस बाबत पीड़ित के पिता ने एक को नामजद करते हुए हत्या के प्रयास की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। इधर पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
देवसरा इलाके के भाटपट्टी गांव निवासी सोहैल खान (22) पुत्र यासीन व कयूम पुत्र मकबूल खान बीते 16 मई की शाम घर वापस जा रहे थे। आरोप है की पुरानी रंजिश में घात लगाए परसदहा सुमेर निवासी एक नशेड़ी युवक ने उन पर फायर झोंक दिया। जिससे सोहैल जख्मी हो गया। घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। घायल किशोर के चाचा युसूफ खान ने बताया कि आरोपी अराजक तत्व किस्म का दबंग व्यक्ति है। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा बालकृष्ण शुक्ल ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर वह गए थे, लेकिन जांच में लाठी-डंडे से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।