फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire in the trader's warehouse, loss of millions

परचून व्यापारी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fire in the trader's warehouse, loss of millions
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिल बाजार में थोक परचून व्यापारी के गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। इससे घी, तेल, रिफाइंड समेत लाखों के सामान जल गए। सुबह लोगों ने धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया। इस पर भीड़ जुट गई। लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। गोदाम में गैस और धुआं भरने के कारण लोगों को सफलता नहीं मिल पा रही थी। गोदाम फटने की आशंका से लोग सहमे हुए थे। बाद में किसी तरह जगह-जगह छेद किया गया। तब जाकर धुएं का गुबार बाहर निकला और आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर सीओ और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिल बाजार निवासी मदन जायसवाल थोक परचून का व्यवसाय करते हैं। वह गाडिय़ों से दुकानों पर माल भेजवाते हैं। इसके लिए उन्होंने बाजार में ही घर के बगल में गोदाम बना रखा है। जिसमें घी, तेल, बिस्किट सहित अन्य सामान रखे थे। शनिवार भोर में गोदाम से कुछ लोगों ने धुआं निकलते देखकर उन्हें जानकारी दी। अंदर आग भड़क रही थी।
विज्ञापन


मदन के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और बगल से गुजरी नहर से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड को भी फोन किया गया तो पता चला कि वह कहीं और आग बुझाने गई है। इस पर ग्रामीणों ने बाजार के पास बागों में दवा डालने के लिए टैंकर वालों को फोन किया तो थोड़ी ही देर में करीब आठ टैंकर पहुंच गए और गोदाम में पानी डालने लगे। पानी पडने के कारण गोदाम में गैस बनने लगी और उसका प्लास्टर उखड़ने लगा। इससे लोगों को लगा कि गोदाम फट सकता है। इस पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में कुछ लोगों ने हिम्मत करके गोदाम की दीवार में कई जगह छेद किए। इस पर गैस सहित धुआं बाहर आने लगा। करीब घंटे भर बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर मानिकपुर पुलिस भी पहुंची। कुंडा पुलिस के साथ ही सीओ राधेश्याम और एसडीएम आरबी वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने व्यापारी से नुकसान के बारे में जानकारी ली। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

शादी के कारण घर का सामान भी गोदाम में रखवा दिया था
कुसाहिल बाजार निवासी मदन मौर्या के घर में अगले महीने शादी पड़ी है। इसके चलते घर के सामान भी उन्होंने गोदाम में रखवा दिए थे। इसके साथ ही हर दिन आने वाला सामान भी गोदाम में ही रखा जा रहा था। इसके चलते गोदाम में काफी माल इकट्ठा हो गया था। यही नहीं घर में शादी होने के कारण पहले से ही दो ट्रक तेल और घी भी दो दिन पहले ही आकर रखा गया था। सब आग में स्वाहा हो गया।


तेल-घी होने के कारण भड़की आग
गोदाम में ज्यादा मात्रा में तेल, घी का भंडारण किया गया था। इसके चलते भी आग ने जोर पकड़ लिया। दरअसल, मैदा, आटा सहित अन्य सामान भी था लेकिन तेल और घी होने के कारण आग बढ़ती चली गई। तेल और घी आग को फैलाने का भी काम कर रहे थे। प्लास्टिक के डिब्बे आग से पिघलते और उनसे निकलने वाला घी फैलता तो आग भी फैलती। हालांकि इस दौरान तेल के कनेस्तर नहीं फटे वरना भयंकर विस्फोट हो सकता था। फिलहाल सुबह-सुबह लगी इस भीषण आग को लेकर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed