फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   finring in land matter] four injured

जमीन के विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां

Fri, 25 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Fri, 25 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
finring in land matter] four injured
न्‍यूूज
 नगर कोतवाली के बकुलाही गांव में जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। जमकर ईंट-पत्थर चले। गोली लगने से बारहवीं कक्षा का एक छात्र घायल हो गया, जबकि पथराव में दोनों तरफ से तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बकुलाही निवासी हनुमान शर्मा और गांव के ही शब्बीर से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। बैनामे की जमीन पर कब्जे को लेकर पहले भी मारपीट व हमला हो चुका है।
विज्ञापन


गुरुवार को जमीन पर कब्जे को लेकर तनातनी मारपीट में बदल गई। हनुमान शर्मा का आरोप है कि गांव व पूरनपुर पठखान के दर्जन भर युवक असलहों से लैस होकर उसके घर पर धावा बोले। ईंट पत्थर बरसाने के बाद अंधाधुंध फायरिंग की। गोली उसके बेटे मुकेश शर्मा (17) को जा लगी। मुकेश कक्षा बारह का छात्र है। पथराव में मुकेश की मां रानी और बड़ी मां रूपरानी पत्नी रामजी शर्मा घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से शब्बीर की पत्नी किस्मतुल निशा का आरोप है कि उसके पति ने 15 साल पहले रामजी शर्मा से जमीन बैनामा ली थी। जिस पर रामजी पक्ष के लोग कब्जा नहीं होने दे रहे थे। इसी रंजिश में 12 साल पहले उसके पति पर हनुुमान पक्ष के लोगों ने हमला किया था। जिसका मुकदमा विचाराधीन है। जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद को लेकर हनुमान पक्ष के लोगों ने उसके घर पर धावा बोला। घर में पुरुष सदस्य कोई मौजूद नहीं था। इसलिए हमलावरों ने उसे जमकर पीटा। घर पर ईंट पत्थर चलाए। सूचना मिलने पर पहुंचे नगर कोतवाल ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां सभी का इलाज चल रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी स्वामीनाथ ने बताया कि जमीन के विवाद में घटना हुई है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुनबे पर धारदार हथियार से हमला
भूमि विवाद में पड़ोसियों ने एक कुनबे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहोशी हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली गांव निवासी रेखा (35) पत्नी केशव प्रसाद गिरी का पड़ोसी से भूमि का विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर पड़ोसी जबरन कब्जा करने लगे। रेखा विरोध करने पहुंची तो पड़ोसियों ने उसपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे खून से लथपथ होकर गिर गई। आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंचे अयोध्या प्रसाद (37), राजपति (55) व मांसी (12) को पीटकर जख्मी कर दिया। गांव के लोगों ने बीचबचाव करके घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने रेखा की हालत नाजुक देखकर इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed